बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 151.82 अंक ऊपर 39,765.89 के स्तर पर खुला। निफ्टी की शुरुआत 54.95 अंकों की तेजी के साथ 11,697.35 के स्तर पर हुई। आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 191.60 अंक बढ़त के बाद 39,805.67 के स्तर पर था। निफ्टी 122.20 अंक ऊपर 11764.60 के स्तर पर था।
