सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी मजबूती, हरे निशान पर कारोबार कर रहा शेयर बाजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185.67 अंक चढ़कर 40,446.80 पर, निफ्टी 39.10 अंक बढ़कर 11,852.60 पर पहुंचा। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 503.55 अंक बढ़कर 40,261.13 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 144.35 अंक बढ़कर 11,813.50 के स्तर पर रहा।
