हफ्ते के पहले दिन हरे निशान पर शेयर बाजार की ओपनिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 294.90 अंक ऊपर 59,060.48 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी 83.80 अंक ऊपर 17,615.80 के स्तर पर खुला। इस दौरान 1,516 शेयरों में तेजी, 339 शेयरों में गिरावट और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 126.96 अंक ऊपर 58,892.54 के स्तर पर और निफ्टी 108.20 अंक ऊपर 17,640.20 के स्तर पर था। जबकि शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था।
