x

भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट, अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आज सेंसेक्स 183.10 अंक नीचे 47,993.70 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 56.90 अंक नीचे 14,076 के स्तर पर खुला। भारी बिकवाली के चलते अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 25.81 अंकों की गिरावट के साथ 27,447 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स आठ अंक नीचे 27,250 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स पांच अंकों की गिरावट के साथ 3,497 पर कारोबार कर रहा है।