46,000 के पार कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी देखी गई। इस दौरान सेंसेक्स में 260.64 अंक की बढ़ोतरी हुई और ये 46,359.65 अंक पर पहुंचा। निफ्टी भी 78.15 अंक की बढ़त के साथ खुलकर 13,592 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 56 अंकों की बढ़त हुई, जिसके बाद ये 3,202 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 179 अंकों की बढ़त हुई।
