173 अंक नीचे हुई सेंसेक्स की शुरुआत, निफ्टी में भी आई गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 173.90 अंक नीचे 46,079.56 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 45.40 अंकों की गिरावट के साथ 13,512.80 के स्तर पर हुई। आज शुरुआती कारोबार के दौरान गेल, ओएनजीसी, इचर मोटर्स, ग्रासिम और कोल इंडिया के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं एक्सिस बैंक, एम एंड एम, एसबीआई, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
