बढ़त के साथ खुले फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक समेत सभी सेक्टर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 53.30 अंक ऊपर 40848.04 के स्तर पर खुला और निफ्टी 52.40 अंक ऊपर 12023.45 के स्तर पर खुला। इस दौरान अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ और आईओसी हरे निशान पर खुले। एसबीआई, श्री सीमेंट, एचसीएल टेक, विप्रो और टाइटन में गिरावट दिखी। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 360.85 अंक की बढ़त के बाद 41155.59 के स्तर पर और निफ्टी 86 अंक ऊपर 12057 के स्तर पर था।
