मामूली गिरावट पर खुला शेयर बाजार, 40000 के ऊपर सेंसेक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 65.65 अंक नीचे 40365.95 के स्तर पर खुला। निफ्टी की शुरुआत 12.05 अंक नीचे 11,861 पर हुई। कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, आईओसी और एचडीएफसी लाइफ के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस की शुरुआत गिरावट पर हुई। मीडिया, एफएमसीजी, बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो गिरावट से खुले। जबकि फार्मा और आईटी तेजी से खुले।
