तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 254 अंक ऊपर सेंसेक्स तो निफ्टी 13,700 के करीब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 254.11 अंक की तेजी के साथ 46,698.29 के स्तर पर खुला। इसके अलावा निफ्टी भी 71.60 अंक ऊपर 13,672.70 के स्तर पर खुला। आपको बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहेगा। 28 दिसंबर को शेयर बाजार खुलेगा। आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। बुधवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था।
