हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 113.07 अंक ऊपर 43,941.17 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 33.90 अंकों की तेजी के साथ 12,892.30 के स्तर पर हुई। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी दिखी। जिसके चलते घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ी। आज एचडीएफसी बैंक, एम एंड एम, बीपीसीएल और कोटक बैंक की शुरुआत तेजी पर हुई। दूसरी तरफ टीसीएस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले।
