हफ्ते के 5वें कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the wire
सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल निशान पर खुले हैं। सेंसेक्स ने 815.71 अंक टूटकर 57,979.38 के स्तर पर शुरुआत की। जबकि निफ्टी ने 239.60 अंक गिरकर 17,296.65 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बता दें कल 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 121.20 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
