लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 से नीचे कर रहा कारोबार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स 55.26 अंक नीचे 40,630.24 के स्तर पर खुला। निफ्टी 19.25 अंक नीचे 11,911.10 पर खुला। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुला। अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ और डॉक्टर रेड्डी की शुरुआत गिरावट पर हुई। आज मीडिया, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, फार्मा और रियल्टी की शुरुआती तेजी पर हुई। वहीं आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो और बैंक लाल निशान पर खुले।
