शेयर बाजार में दिखी मामूली बढ़त, 40,000 के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 से नीचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स 9.59 अंक ऊपर 40,155.09 के स्तर पर खुला। निफ्टी की शुरुआत 10.90 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,778.70 पर हुई। आज एनटीपीसी, कोटक बैंक, एशियन पेंटेस, नेस्ले इंडिया और एसबीआई लाइफ के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक की शुरुआत गिरावट पर हुई। पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था।
