47,280 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर 47,280 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 95 अंक बढ़कर 13,844 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जानकारों के मुताबिक, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशक सावधानी बरतें। शुरुआती कारोबार के दौरान हिंडाल्को, विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, इचर मोटर्स, एचडीएफसी और एम एंड एम की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
