लाल निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 51 अंक टूटकर 57,742 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 20 अंक फिसलकर 17,194 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कल शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसलकर 17,214 के स्तर पर बंद हुआ था।
