खुलते ही 1,045 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। आज सेंसेक्स 305.03 अंक नीचे 49,724.80 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 82 अंक नीचे 14,785.40 के स्तर पर खुला। आज 688 शेयरों में तेजी आई, 719 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 1045.92 अंक फिसलकर 48,983.91 पर और निफ्टी 254.70 अंक फिसलकर 14,612.65 के स्तर पर पहुंच गया।
