लाल निशान पर शेयर बाजार की शुरूआत, दिग्गज शेयरों के हाल बेहाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स की शुरुआत 23.59 अंक नीचे 39550.98 के स्तर पर हुई। निफ्टी 1.50 नीचे 11660.90 के स्तर पर खुला। टीसीएस, रिलायंस, एसबीआई लाइफ और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, टाटा मोटर्स और इंफोसिस लाल निशान पर खुले। प्री-ओपन के दौरान सेंसेक्स 74.06 अंक के बाद 39648.63 के स्तर पर था, जबकि निफ्टी 41.70 अंक ऊपर 11704.10 के स्तर पर था।
