गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयर चढ़े, संपत्ति में 4.3 अरब डॉलर की वृद्धि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pratidin time
बीते दिन अडाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ और केवल तीन कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस दौरान अडाणी इंटरप्राइजेज में करीब 20% की तेजी देखी गई। अब 4.3 अरब डॉलर बढ़कर उनकी संपत्ति 64.9 अरब डॉलर पहुंच गई है। वैश्विक अमीरों की सूची में वह 17वें स्थान पर हैं। हालांकि, इस बीच टोटल एनर्जीज ने अडाणी समूह के साथ 50 अरब डॉलर की हाइड्रोजन साझेदारी रोकी।
