जीडीपी में सुधार के संकेत, भारत जल्द बनेगा 5000 अरब डॉलर की इकोनॉमी: केंद्रीय वित्त मंत्रालय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
बीते दिन केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि, चालू वित्त वर्ष में पूंजीगत खर्च पर जोर देने से डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। जिससे टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ेगा और देश 5,000 अरब डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ेगा। बता दें 2021-22 में देश का टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन रिकॉर्ड 34% बढ़कर 27.07 लाख करोड़ रुपये रहा है। सरकार को 2022-23 में 100 अरब डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की उम्मीद है।
