भारत की टॉप 10 कंपनियों में से 6 को मार्केट कैप में जबर्दस्त उछाल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पिछले हफ्ते देश की टॉप-10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में संयुक्त रूप से 60,198.67 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इनमें से सबसे अधिक फायदा इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल भी लाभ में रही। दूसरी तरफ HDFC Bank, ICICI Bank और Bajaj Finance के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई।
