नकली प्रोडक्ट मामले में Snapdeal पर कोर्ट की अवमानना का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली हाईकोर्ट ने Snapdeal के फाउंडर कुणाल बहल और रोहित बंसल को 9 जनवरी को पेश होने को कहा। दोनों पर कोर्ट की अवमानना का आरोप है। HUL ने Snapdeal पर आरोप लगाया था कि ई-कॉमर्स साइट पर उसके कुछ नकली प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। जिन्हें हटाने का आदेश कोर्ट ने Snapdeal को दिया था। हालांकि कंपनी ने तो प्रोडक्ट्स हटाए थे, लेकिन कुछ थर्ड पार्टी विक्रेताओं ने फिर से प्रोडक्ट लिस्ट कर दिए।
