इसलिए लगातार 11वें साल भी नहीं बढ़ाया मुकेश अंबानी ने सैलरी पैकेज
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार 11वें साल अपने सैलरी पैकेज में इजाफा नहीं किया है। 2008-09 से उनका पैकेज 15 करोड़ रुपए पर स्थिर है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार प्रबंधन के स्तर पर वेतन कम रखने की व्यक्तिगत मिसाल पेश करने की इच्छा को जारी रखते हुए मुकेश अंबानी ने वेतन नहीं बढ़ाया है। हालांकि, रिलायंस के अन्य कार्यकारी निदेशकों के वेतन-भत्तों में लगातार इजाफा हो रहा है|
