5 साल में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की कमाई में हुआ कई गुना इजाफा, हर महीने कमाते हैं लाखों रुपये
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हाल ही में मार्केटिंग फर्म आइजिया के आंकड़ों के मुताबिक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की कमाई में 2014 से लेकर 2019 तक कई गुना इजाफा हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर इनफ्लुएंसर्स की कमाई पांच सालों में करीब 12 गुना बढ़ी है. वहीं यूट्यूब पर यह आंकड़ा 6700 डॉलर तक पहुंच गया है. फेसबुक इनफ्लुएंसर्स को 2019 में 422 डॉलर मिलते हैं. वहीं पिछले 1 साल में स्पॉन्सर्ड पोस्ट में 150% की बढ़ोतरी हुई है.
