30 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का आइपीओ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेयर बाजार में भूचाल के बीच अगले हफ्ते दो नए आईपीओ ओपन होने जा रहे हैं। स्टार हेल्थ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 नवंबर को खुलेगा और दो दिसंबर को बंद होगा। इस आईपीओ के लिए 870-900 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए 80 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया है। इस आईपीओ के एक लॉट में कंपनी के 16 शेयर शामिल हैं।
