भारतीय ई-डिज़ाइन स्टार्टअप स्पेसजॉय को एक्सेल पार्टनर्स से मिली 1 मिलियन डॉलर की फंडिंग
Prajjval Tripathi
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मिंत्रा और फ्लिपकार्ट के पूर्व कर्मचारी अर्नब सहारोय और विनय इंद्रेश द्वारा अप्रैल 2019 में शुरू किए गए ई-डिज़ाइन स्टार्टअप स्पेसजॉय को एक्सेल पार्टनर्स से 1 मिलियन डॉलर्स की फंडिंग मिली है। यह कंपनी इंटरनेट और थ्री डी टेक्नोलॉजी के जरिये इंटीरियर डिज़ाइन की सुविधा मुहैया कराती है।अर्नब ने बताया कि फंडिंग का उपयोग वो नए टैलेंट को हायर करने और अमेरिका में अपने बिज़नेस का विस्तार करने के लिए करेंगे।
