पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का राज्यों ने किया विरोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हुईं। हालांकि नई कीमतों में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इससे पहले कल हुई बैठक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बता दें, केरल और महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विरोध किया था।
