बेटी की शादी में 500 करोड़ खर्च करने वाले स्टील बिजनेसमैन हो सकते हैं दिवालिया घोषित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपए खर्च करने वाले स्टील जगत के नामी बिजनेसमैन प्रमोद मित्तल दिवालिया घोषित होने की कगार पर है। प्रमोद मित्तल ने बताया कि उनके पास अब केवल डेढ़ करोड रुपए की संपत्ति है। जबकि वह 23,750 करोड रुपए के कर्ज तले दबे हुए हैं। स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल के छोटे भाई प्रमोद अगर दिवालिया घोषित हुए तो ब्रिटेन के सबसे बड़े दिवालिया होंगे।
