शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में दिखा बड़ा उछाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स 476.11 अंकों की तेजी के साथ 58,723.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 139.45 अंकों की बढ़त के साथ 17,519.45 के स्तर पर बंद हुआ। आज कैबिनेट की बैठक में दूरसंचार क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पैकेज को मंजूरी दे दी। इस खबर के बाद टेलीकॉम शेयरों में तेज उछाल आया है। गौरतलब है कि शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर शेयर बाजार खुला था।
