मामूली उछाल के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में दर्ज की गई गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज हरे निशान पर शेयर बाजार ने कारोबार की शुरुआत की और मामूली उछाल के साथ ही ये कारोबार करते हुए बंद हुआ। बता दें आज सेंसेक्स 46.70 अंक (0.13%) की तेजी के साथ 36,241 जबकि निफ्टी 7 अंक (0.06%) की मजबूती के साथ 10,883.75 पर बंद हुआ। वहीं अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 50 पैसे कमजोर होकर 70.08 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले कई दिनों से डॉलर के मुकाबले रुपया 70 के स्तर के नीचे चल रहा था, जो आज 70 रुपये के ऊपर निकल गया।
