शेयर बाज़ार में बढ़त जारी, मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर्स हरे निशान पर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स की शुरुआत 287.59 अंक ऊपर 40,797.08 के स्तर पर हुई। निफ्टी 80.05 अंक ऊपर 11,829.70 के स्तर पर खुला। आज बजाज ऑटो और श्री सीमेंट के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में हिंडाल्को, इंफोसिस, टाटा स्टील, आईटीसी और एक्सिस बैंक शामिल हैं। आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो और प्राइवेट बैंक बढ़त से खुले।
