शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स 40,868.50 तो निफ्टी 12,067.05 के उच्चतम स्तर पर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंसेक्स आज करीब 508.89 अंक चढ़कर 40,868.30 के ऑल-टाईम हाई-लेवल पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी 12,067.05 के ऑल-टाईम हाई-लेवल पर पहुंचा। वैश्विक बाजारों में तेजी, धातु, बैंक और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा। सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, टाटा स्टील, वेदांता, इंडसइंड, एचडीएफसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर चढ़े। निफ्टी पर इन्फ्राटेल, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, हिंडाल्को और जेएसडब्ल्यू स्टील में तेजी है।
