सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी पहली बार 11,600 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी फिर से नए शिखर पर पहुंच गए है। FMCG, IT, फार्मा, रियल्टी और पावर शेयरों में आई खरीदारी के चलते सेंसेक्स ने पहली बार 38,487.63 के स्तर को छुआ। वहीं, निफ्टी भी पहली बार 11,600 के पार पहुंचने में कामयाब हुआ है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 38,326 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10 अंक बढ़कर 11,575 के स्तर पर है।
