हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी में 75 अंक तो सेंसेक्स में 293 अंकों की बढ़त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सेंसेक्स 293.24 अंक बढ़कर 39147.79 के स्तर पर खुला। निफ्टी 75.70 अंक बढ़कर 11540.15 के स्तर पर खुला। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। बीपीसीएल, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले। प्री-ओपन के दौरान सेंसेक्स 218.96 अंक बढ़कर 39073.51 के स्तर पर रहा। निफ्टी 15.20 अंक ऊपर 11464.45 के स्तर पर था।
