सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 150 अंक से ज्यादा गिरकर खुला। एनएसई के निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान पर हुई। निफ्टी ने 36 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स 207.58 अंकों की गिरावट के साथ 58,599.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50.660 अंक टूटकर 17,466 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
