उतार-चढ़ाव में रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 692 अंक ऊपर चढ़कर बंद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
शेयर बाजार मंगलवार को 1414 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं सेंसेक्स 1450.71 अंक और निफ्टी 373.35 अंक के ऊपर खुला। शुरुआती 45 मिनट के बाद बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। 35 मिनट के बाद बाजार फिर ऊपर चढ़ने लगा। इसी के साथ ही सेंसेक्स 692.79 अंक की बढ़त के साथ 26,674.03 पर और निफ्टी 190.80 अंक की बढ़त के साथ 7,801.05 पर बंद हुआ।