आज जेट एयरवेज ने 13 फीसदी बढ़त के साथ 'शेयर्स' को लेकर भरी उड़ान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार को जेट एयरवेज के शेयर में 3 सत्रों से जारी गिरावट थमी है. आज जेट एयरवोज का शेयर करीब 13 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. हालांकि शेयर 13% की तेजी के साथ 173.45 रुपये तक पहुंचा लेकिन क्लोजिंग 169.90 रुपये पर हुई. इस भारी उछाल की वजह सरकारी कोशिशों के कामयाब होने और शेयरों में बढ़त के बाद ऊंचे रिटर्न मिलने की उम्मीद में बहुत से छोटे निवेशकों ने जेट के शेयरों की खरीदारी की.
