आरबीआई की घोषणाओं से पहले मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
आज आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा होनी है। उससे पहले आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बता दें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 260.83 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 59,938.66 के स्तर पर खुला। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.60 अंकों यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 17,875.90 के स्तर पर खुला।
