अवमानना का दोषी करार देते हुए, अनिल अंबानी को जेल भेजनी की तैयारी में SC
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को एरिक्सन कंपनी को भुगतान से जुड़े विवाद में अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने अनिल अंबानी, सतीश सेठ और छाया विरानी को अदालती अवमानना का दोषी करार देते हुए उन्हें 4 हफ्तों के भीतर 453 करोड़ की राशि को चुकाने का आदेश दिया है. वहीं कोर्ट ने कहा कि अगर तय समय के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो RCOM के चेयरमैन समेत दो अन्य निदेशकों को 3 महीने की जेल होगी.अनिल के ग्रुप की 3 कंपनियों पर 1-1 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगा है.
