आम्रपाली समूह के 80 से अधिक मामलों को एक साथ करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली समूह व उसके निदेशकों के खिलाफ घर खरीदारों के 80 से अधिक आपराधिक मामलों को एक जगह करने से इनकार किया। पीठ के समक्ष जेल में बंद आम्रपाली समूह के अधिकारी शिव प्रिया के वकील बृजेंद्र चाहर की दलीलाें से असहमति जताई। वकील ने कोयला घोटाला मामले की तर्ज पर इस मामले के सभी आपराधिक मुकदमो को एक कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
