x

केरल की बाढ़ से निराश हुए तमिलनाडु के फूल विक्रेता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: news 18

केरल में बाढ़ आने के चलते तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में फूल के व्यापारी बेहद निराश हैं। क्योंकि केरल में मनाए जाने वाले ओणम में पुक्कलम यानी फूल का कालीन बनता है। जिसमें करीब 800 टन फूल की लागत आती है। लेकिन इस बार केरल में बाढ के चलते इन फूलों का कोई खरीददार नहीं है। ओणम के दौरान सिर्फ तिरुनेलवेली ही नहीं बल्कि होसुर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी और बेंगलुरू से भी फूल हर साल केरल भेजे जाते हैं। लेकिन इस बार इन बाज़ारों में निराशा का माहौल है।