टाटा मोटर्स को पहली तिमाही में 3,679 करोड़ रुपये का घाटा
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,679.66 करोड़ रुपये का शुद्ध एकीकृत घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,862.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 61,466.99 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 66,701.05 करोड़ रुपये थी।
