68 साल बाद टाटा की हुई एयर इंडिया, रतन टाटा ने कहा - वेलकम बैक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एयर इंडिया की घर वापसी हो गई है। उसे टाटा ग्रुप 18,000 करोड़ रुपए में खरीद रहा है। इसका ऐलान फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट ने किया। टाटा के हाथ एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कमान आएगी। एयर इंडिया का 46,262 करोड़ रुपए का कर्ज सरकारी कंपनी एआईएएचएल के पास जाएगा। रतन टाटा ने इस मौके पर कहा कि- "वेलकम बैक एयर इंडिया"।
