पाकिस्तान अब मुर्दौं से भी वसूलेगा टैक्स, जानिए कैसे
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: en.dailypakistan.com.pk
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने आम जनता पर टैक्स का बोझ लाद दिया है. इसी कड़ी में अब इमरान सरकार ने आमदनी बढ़ाने के लिए मुर्दों से भी टैक्स वसलूने की तैयार कर ली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर नगर निगम ने अपने तहत आने वाली कब्रिस्तानों में नई कब्रों पर 1000 से 1500 पाकिस्तानी रुपये का टैक्स लगाने के प्रस्ताव को पारित किया है. इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है.
