रिलायंस को पछाड़ते हुए टाटा फिर शीर्ष पर काबिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Glassdoor
बुधवार को Reliance Industries को पछाड़ते हुए Tata Consultancy Services फिर सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। वहीं मंगलवार को रिलायंस ने बाजार पूंजीकरण के मामले में TCS को पछाड़ा था। TCS का मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 7,56,181.88 करोड़ रु. पर पहुंचा जोकि Reliance के 7,54,773.24 करोड़ रु. से 1,408.64 करोड़ रु. ज्यादा रहा। वहीं बीते दिन HDFC 5,75,185.44 करोड़ रु. के साथ तीसरे और Hindustan Unilever 3,74,827.99 करोड़ रु. के साथ चौथे नंबर पर रही।
