5 साल के लिए बढ़ाया गया बजाज के एमडी, सीईओ राजीव बजाज का कार्यकाल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार को बजाज ऑटो बोर्ड ने कंपनी के एमडी और सीईओ के रूप में राजीव बजाज की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि कंपनी के सीईओ राजीव बजाज का 5 साल का कार्यकाल 31 मार्च 2020 को खत्म हो रहा है। जिसको 1 अप्रैल से 5 साल के लिए फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने आगे कहा कि अब केवल शेयरधारकों की मंजूरी बाकी है।
