आज ही के दिन 1875 में हुई थी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन 1875 में एशिया के सबसे पुराने और भारत के पहले शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई। भारत उस दौरान ब्रिटिश शासन के आधीन था। तब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज न सिर्फ भारत का बल्कि एशिया का सबसे पहला स्टॉक एक्सचेंज था। इसकी शुरूआत नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन के रूप में हुई। दुनिया के सबसे बड़े दस शेयर मार्केट में से ये एक है।
