ब्रिटेन की थॉमस कुक बंद होने से नहीं पड़ेगा ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक इंडिया पर कोई फर्क
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा जारी क्रेडिट बुलेटिन के मुताबिक फॉरेन एक्सचेंज बिजनेस और ट्रैवल रिलेटेड सर्विस में थॉमस कुक इंडिया की रेटिंग अच्छी है और कंपनी का ऑपरेशन मजबूत है। साथ ही रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा है कि ब्रिटेन की थॉमस कुक पीएलसी के दिवालिया होने से थॉमस कुक इंडिया पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, दोनों अलग-अलग कंपनियां है और इनका आपस में कोई भी संबंध नहीं है।
