x

2021-22 में 8% से ऊपर रह सकती है देश की जीडीपी दर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: livemint

देश की जीडीपी दर 2021-22 में 8% से ऊपर रह सकती है। सरकार आज जीडीपी आंकड़े जारी करेगी। एनएसओ के मुताबिक, 2021-22 में जीडीपी दर 8.9% रह सकती है। पहले इसका अनुमान 9.2% का था। आरबीआई के मुताबिक, जनवरी से मार्च की तिमाही में वृद्धि दर 3% से ऊपर रहेगी। पहले 7.8% की बात कही गई थी। रूस-यूक्रेन युद्ध और कमोडिटी कीमतों में तेजी के चलते सभी अनुमान घटाए गए।