दोपहिया वाहन कंपनी हीरो की बिक्री में आई 12.49% की गिरावट
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Travis Air Force Base - AF.mil
दोपहिया वाहन की दिग्गज कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने जून 2019 में अपने कुल 616,526 बाइक्स की बिक्री की है।इसकी तुलना अगर जून 2018 से की जाए,तो इस महीने कंपनी के कुल 704,562 यूनिट्स बिके थे।बताते चलें कि इस साल की शुरुआत से ही ऑटो सेक्टर लगातार गिरावट का सामना कर रहा है।इस गिरावट के कई कारण हैं जैसे अर्थव्यवस्था,मॉनसून को लेकर अनिश्चितता आदि।
