दुनिया के सर्वश्रेष्ठ CEO की लिस्ट जारी, मुकेश अंबानी, संजीव सिंह सहित 10 भारतीय सीईओ शामिल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की लिस्ट में देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी, इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह और ओएनजीसी के प्रमुख शशि शंकर शामिल हैं। सीईओ वर्ल्ड पत्रिका ने 2019 में दुनिया के सबसे अधिक प्रभावशाली मुख्य कार्यकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दस भारतीय सीईओ शामिल हैं। पत्रिका ने कहा कि कि वॉलमार्ट के सीईओ डगलस मैकमिलन पहले स्थान पर हैं।
